जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की हत्या; ट्रैक्टर से कुचलने का भी किया प्रयास

विदिशा। जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनोरा में परिवार के बीच चल रहे जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, नीलेश रघुवंशी खेत पर काम कर रहे थे, तभी उनके रिश्तेदार सूरज रघुवंशी और हरि सिंह रघुवंशी ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे। दोनों ने नीलेश के साथ जमकर मारपीट की और इसके बाद उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और नीलेश के भतीजे हर्ष रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों का ट्रैक्टर फंस जाने के कारण वे नीलेश पर ट्रैक्टर नहीं चढ़ा पाए। इसके बाद लौटते समय आरोपियों ने उनके ताऊ खेलन सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वे घायल हो गए। घायल अवस्था में नीलेश को मेडिकल कॉलेज विदिशा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना को लेकर परिजनों और रिश्तेदारों ने भी जानकारी दी है। वहीं, एसपी रोहित काशवानी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Next Post

कोतवाली पुलिस द्वारा कानफोडू सायलेंसर लगे 02 रायल इनफील्ड (बुलट) बाईक चालको के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Tue Nov 10 , 2026
अनूपपुर, नवभारत। दीपावली पर्व की रात्रि अनूपपुर नगर निवासियो द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि अनूपपुर नगर के मार्गो पर कुछ बाईकर्स रायल इनफील्ड बुलट वाहन में प्रतिबंधित कानफोडू सायलेंसर जिनसे पटाखो की तेज आवाज आती है ऐसी बाईको से घूम रहे है जिससे आम जनो को […]

You May Like