सोल, 13 नवंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में गुरुवार को ब्रेक फेल होने के बाद एक ट्रक बाजार में घुस गया जिससे 21 लोग घायल हो गए।
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार इस ट्रक को 60 वर्षीय व्यक्ति चला रहा था और यह अनियंत्रित होकर राजधानी सोल के बुचियोन स्थित एक बाज़ार में दुकान से टकरा गया।
इस दुर्घटना में 21 लोग घायल हो गए। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ और ट्रक बाज़ार में लगभग 100 मीटर अंदर चला और फिर एक दुकान से टकराकर रुक गया।
पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जाँच कर रही है।
Next Post
डीएनए परीक्षण से डॉ. उमर नबी के विस्फोटक वाली कार में होने की पुष्टि हुई
Thu Nov 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) डीएनए परीक्षण से पुष्टि हो गयी है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जिस कार में विस्फोट में हुआ था उसे डॉ. उमर नबी ही चला रहा था क्याेंकि उसके स्टीयरिंग व्हील में मिले पैर के हिस्से और नबी की मां के डीएनए नमूने […]

You May Like
-
2 months ago
टला मेट्रो दूसरे चरण का लोकार्पण
-
1 year ago
गेहूं पंजीयन तेजी से करायें- कमिश्नर