खिलचीपुर में हैवानियत: पति ने गले में जंजीर बांधकर महिला को बनाया बंधक, सरिए से दागा; 6 किमी पैदल भागकर थाने पहुंची पीड़िता

खिलचीपुर। बीते दिनों रात के समय खिलचीपुर थाने में एक महिला पहुंची जिसके गले में ताले लगी लोहे की जंजीर थी. कमर, कूल्हे और जांघ पर गर्म सरिए से जलाने के निशान थे. महिला ने अपने पति पर यातनाएं देने का आरोप लगाया है. महिला के अनुसार वह अपने पति की कैद से भागकर थाने पहुंची. महिला के अनुसार वह करीब 24 घंटे तक बंधक रही. उसने पत्थर से ताला तोड़ा और रात में 6 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची. पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार खिलचीपुर के छीपीपुरा गांव की रहने वाली मांगीबाई तंवर (30) ने बताया कि 10 जून को वह घर पर थीं. दोपहर करीब 12 बजे पति घर आया और खाना मांगा. उन्होंने कहा- बस दे रही हूं. इस पर पति भडक़ गया और गालियां देकर मारपीट करने लगा.

पीडि़ता ने बताया कि पति के सोते ही थाने के लिए निकल गई. थाना घर से 6 किमी दूर था, लेकिन अंधेरे में रास्ता भटक गई. रातभर खेत और जंगल में भटकती रही. थाने से करीब 100 मीटर पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पति आ गया और उसने मुझे पकड़ लिया. महिला का आरोप है कि पति उसे बाइक पर बैठाकर घर ले जाने लगा. विरोध करने पर रास्ते में फिर मारपीट की. वहां से गुजर रहे बालू तंवर ने बीच-बचाव किया. कुछ देर शांत रहने के बाद पति उसे जबरन बाइक पर बैठाकर घर ले आया. घर पहुंचते ही पति ने फिर मारपीट की. इसके बाद मेरे गले में लोहे की जंजीर डालकर उसका दूसरा सिरा आंगन में गड़े खंभे से बांध दिया. बड़े ताले से जंजीर मेरे गले में और छोटे ताले से खंभे पर बंद कर दी. महिला ने बताया कि उसे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. पति गांव में पंचायत बुलाने की बात करता रहा. वह चाहता था कि पंचायत के सामने वह खुद को झूठा बताए और लिखकर दे कि उसके लगाए सभी आरोप गलत हैं और वह थाने में रिपोर्ट नहीं करेगी. पीडि़ता ने बताया कि वह राजस्थान के मनोहर थाना क्षेत्र के बिरजीपुरा गांव की रहने वाली है. उसकी शादी 10 साल पहले छीपीपुरा निवासी सरदार सिंह से हुई थी. शादी के करीब 5 साल बाद एक बच्चे का जन्म हुआ था. लेकिन तीन महीने की उम्र में बीमारी से उसकी मौत हो गई.

Next Post

ब्यावरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद 100 मीटर तक घिसटा युवक, मौके पर ही मौत

Sun Jun 14 , 2026
ब्यावरा। नगर के बस स्टेण्ड स्थित शराब दुकान सामने शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में े35 वर्षीय युवक की जान चली गई. युवक बस स्टेण्ड से अपने गांव की ओर जा रहा था तभी सडक़ पर उसी दिशा में जा रहे ट्रक से वह टकरा गई. टक्कर […]

You May Like