देवसर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत काशी से वड़नगर गुजरात तक निकाली जा रही जल, जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं सेवा का संदेश लेकर निकले युवा साथियों का विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत बहरी में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के अगुवाई में स्वागत-वंदन किया गया।
विधायक ने युवा साथियों का हल्दी-अक्षत का टीका लगाकर एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया तथा उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान काशी से साथ लेकर चल रहे पवित्र कलश का विधिवत पूजन-अर्चन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रेरणादायी है। काशी से वड़नगर तक की यह यात्रा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, सेवा, समर्पण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
