बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कराएगा बारिश, कई राज्यों में चेतावनी जारी

अगस्त का आखिरी सप्ताह देशभर में सक्रिय मानसून लेकर आया है। महाराष्ट्र से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, असम और मणिपुर तक बारिश का दौर जारी है। जानिए IMD ने क्या अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यो में 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

देश के पश्चिमी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून अपनी रफ्तार पकड़े हुए है। महाराष्ट्र, असम और मणिपुर में कई इलाकों में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मेघालय के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात में आज भीषण बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है।

Next Post

लवकुश जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा कुशवाहा समाज

Sat Aug 23 , 2025
सोहागपुर। कुशवाहा समाज संगठन एवं लवकुश सेवा संगठन द्वारा भगवान लवकुश जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर है। 24 अगस्त को शोभापुर से वाहन रैली निकलेगी और लवकुश चौराहे से मंडी प्रांगण तक भव्य शोभायात्रा होगी। शोभायात्रा में चलित झांकी, अखाड़ों का प्रदर्शन व हनुमान झांकी आकर्षण रहेंगे। मंडी प्रांगण में […]

You May Like