आवारा कुत्तों ने महिला व दो मासूम बच्चों को घायल किया

नीमच।शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। कोर्ट मोहल्ला क्षेत्र में 58 वर्षीय नसीमा और दो मासूम बच्चे आमीन (7) व कासिम अली (5) पर खूंखार कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता कासिम को घसीटते हुए दूर तक ले गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां जरूरी इंजेक्शन और दवाएं नहीं मिलीं, जिसे परिजनों को बाहर से खरीदना पड़ा। नागरिकों में नाराजगी है कि नगर पालिका केवल दिखावा कर रही है। लोगों ने आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान जल्द निकालने की मांग की है।

Next Post

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में राजग लहरायेगी जीत का परचम : शाहनवाज़

Fri Aug 1 , 2025
पटना,01 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत हासिल करने का दावा करते हुए आज कहा कि राज्य में एक बार फिर राजग की मजबूत सरकार बनेगी । शाहनवाज़ हुसैन ने शुक्रवार को केंद्रीय […]

You May Like