
दतिया। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा है कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। मुकाबला सीधा कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस जीतेगी।
उन्होंने कहा कि हम सब लोग पूरी जोरदार तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। जनता से वादे किए हैं। हमारी राजनीति विकास की है। हम चाहते हैं कि जो पुरानी राजनीति थी, वो बहाल होनी चाहिए। सभी समाजों में सद्भावना होनी चाहिए।
घनश्याम सिंह आजाद समाज पार्टी को स्थानीय राजनीतिक शक्ति नहीं मानते। मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी में आमने-सामने का ही है, क्योंकि जनता अब जान चुकी है कि तीसरी पार्टियां तो केवल वोट काटने और भाजपा को जिताने के लिए होती हैं। आजाद समाज पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह खड़ी हुई हैं। जनता यह बात अच्छी तरह समझ चुकी है। समाजों को एक-दूसरे से लड़ाने वाली जाति या धर्म आधारित राजनीति को हमें खत्म करना है। हमारी राजनीति विकास की राजनीति होगी।
*आज सज्जन सिंह वर्मा करेंगे चुनाव प्रचार*
प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा कल 22 जुलाई को सुबह 9 बजे बंदे भारत ट्रेन से ग्वालियर आएंगे और दतिया में चुनाव प्रचार करेंगे।
