खुरई में बेखौफ बिक रही अवैध शराब

खुरई: शहर में अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। शहरी थाना क्षेत्र के पीछे खाईपुरा और खिमलासा रोड स्थित ढाबों पर धड़ल्ले से देशी-विदेशी शराब बेची जा रही है। शराब दुकानों से करीब 150 रुपये कम कीमत पर अवैध शराब की बोतलें मिल रही हैं, जिससे ठेकेदारों को प्रतिदिन हजारों का नुकसान हो रहा है।चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब थाना के आसपास खुलेआम हो रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

पहले के अवैध शराब बेचने वालों की हिम्मत नहीं होती थी। लेकिन इस दिनों अपराधियों को कोई डर या खौफ नहीं है। जिससे अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।
स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब आम जनता को अवैध बिक्री के स्थानों की जानकारी है तो पुलिस को क्यों नहीं? क्या पुलिस इन गतिविधियों से अनजान हैं? जनता कार्रवाई की मांग कर रही है।

Next Post

आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री जितेन्द्र तोमर ग्वालियर आए

Sat Jul 19 , 2025
ग्वालियर:आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर के ग्वालियर आगमन पर पार्टी कार्यकताओं ने रेल्वे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया। स्टेशन पर भारी तादाद में आप कार्यकर्ता मौजूद थे। वे आज दिन में आप पार्टी की बड़ी संगठनात्मक बैठक लेंगे Facebook […]

You May Like