विजय हजारे टूर्नामेंट में मुम्बई के लिए दो मैच खेलेंगे रोहित शर्मा

मुम्बई 20 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एकदिवसीय टीम के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। शार्दुल ठाकुर मुम्बई टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में सरफराज खान, मुशीर खान और अंगकृष रघुवंशी भी शामिल हैं। इसके अलावा टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। 2019 में इंडिया इमर्जिंग के लिए चार लिस्ट ए मैच खेलने वाले चिन्मय सुतार को टीम में जगह मिली है, साथ ही बल्लेबाज ईशान मुलचंदानी और तेज गेंदबाज ओंकार तरमाले को भी शामिल किया गया है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल की नीलामी में ओंकार तरमाले को खरीदा था। जाने-पहचाने चेहरों में, सिद्धेश लाड, विकेटकीपर हार्दिक तमोरे और स्पिन जोड़ी शम्स मुलानी और तनुष कोटियन शामिल हैं। टीम में अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल और आयुष म्हात्रे नहीं है।

टूर्नामेंट में मुंबई ग्रुप सी में है। मुम्बई 24 दिसंबर को जयपुर में सिक्किम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। दो दिन बाद, वे उत्तराखंड का सामना करेंगे।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम:- शार्दुल ठाकुर (कप्तान), रोहित शर्मा (दो मैच), ईशान मुलचंदानी, मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, चिन्मय सुतार, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, ओंकार तरमाले, सिल्वेस्टर डिसूजा, साईराज पाटिल और सूर्यांश शेडगे।

Next Post

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच रविवार से शुरु होगी पांच मैचों की टी-20 सीरीज

Sat Dec 20 , 2025
विशाखापत्तनम 20 दिसंबर (वार्ता) एकदिवसीय विश्वकप चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को पहली बार विशाखापत्तनम में शुरु होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका की मेजबानी करेगी। टूर्नामेंट के पहले दो मैच विशाखापत्तनम में खेले जायेंगे। जिसके बाद सीरीज के आखिरी तीन मैचों तिरुवनंतपुरम […]

You May Like