
झाबुआ। शहर के गडवाड़ा स्थित पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर के निवास पर दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी बचत महोत्सव पर परिचर्चा का आयोजन रखा गया। जिसमें भील महासंघ के मप्र अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जीएस डामोर ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को देशहित में एक महत्वपूर्व कदम बताया। जिससे देश आर्थिक रूप से काफी सशक्त और मजबूत हुआ है। साथ ही संसदीय क्षेत्र में उनके कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों से भी अवगत करवाया। पूर्व आईएएस अधिकारी सूरज डामोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा त्यौहारों के सीजन में आवश्यक सामग्रीयों पर जीएस कटोती कर निर्धन एवं मध्यम वर्ग को महंगाई से बड़ी राहत दी गई है।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों मंे भील महासंघ प्रदेश अध्यक्ष जीएस डामोर, पूर्व आईएएस अधिकारी सूरज डामोर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, जिले के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभानसिंह भदोरिया, यशवंतसिंह पंवार, हरिशंकर पंवार, आलोक द्विवेदी आदि द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। पश्चात् समारोह में उपस्थित जिले के पत्रकारों का तिलक कर गुलाब का फूल भेंटकर दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं डामोर परिवार की ओर से जीएस डामोर, सूरज डामोर एवं उनके सुपुत्र इंजिनियर वरूण डामोर तथा सुपुत्री युवा शिक्षाविद् अन्नू डामोर ने प्रेषित की। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर एवं पत्रकार राजेन्द्रसिंह सोनगरा का जन्मदिवस होने पर उनका मिठाई खिलाकर एवं पुष्पमालाओं से स्वागत गुमानसिंह डामोर परिवार के साथ भील महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक मनोज अरोरा द्वारा किया गया।
