एयर फ़ोर्स स्टेशन के जवान की झरने मे डूबने से मौत

ग्वालियर: ग्वालियर एयर फ़ोर्स स्टेशन के एक जवान की धौलपुर जिले के दमोह झरने मे डूबने से मौत हो गई। जवान के डूबते ही अन्य साथी जवान पुलिस को सूचना दिए बिना मौके से भाग गए। इसके बाद एयरफोर्स के अधिकारियों द्वारा सरमथुरा थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी गई।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जवान के शव को तलाशने का अभियान शुरू किया। रात में जवान का शव मिल गया जिसे सरमथुरा अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मृतक जवान तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के तारोड़ा का निवासी लक्ष्मी प्रसाद बताया गया है।

Next Post

समस्याओं को हल कराने कांग्रेस ‘‘आपका अध्यक्ष-आपके द्वार’’ अभियान चलाएगी

Fri Aug 22 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर ब्लॉक अध्यक्षगणों एवं महिला कांग्रेस की बैठके आयोजित की गई, बैठक में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने, कांग्रेस पार्टी के आगामी धरने, प्रदर्शन, कार्यक्रमो की रूपरेखा बनाने के साथ ही […]

You May Like