गुजरात के नौजवानों को नशे और अपराध की दुनिया में धकेल रही है सरकार- राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात सरकार पर प्रदेश में नशीले पदार्थों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये कहा कि वह भाजपा के कौन से नेता है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है ?
श्री गांधी ने मंगलवार को गुजरात सरकार पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि गुजरात में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के दौरान लोगों ने, खासकर महिलाओं ने बार-बार कहा है कि राज्य में बढ़ते नशे, अवैध शराब और अपराध ने उनके जीवन में असुरक्षा को गहरा दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की वह धरती है, जहां सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है, मगर पिछले कुछ सालों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है।
श्री गांधी ने गुजरात सरकार से सवाल पूछा ” गुजरात पूछ रहा है, भाजपा सरकार चुप क्यों है? प्रदेश सरकार में वह कौन मंत्री है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है? आज गुजरात नशे में डूबा है, डबल इंजन सरकार है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की बात सुनती रहेगी और भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करती रहेगी।

Next Post

हिमाचल प्रदेश में 'उड़ान योजना' धाराशायी : राज्यसभा

Tue Dec 2 , 2025
नयी दिल्ली , 02 दिसंबर (वार्ता) सरकार ने संसद के उच्च सदन में बताया है कि उसकी क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली ‘उड़ान योजना’ हिमाचल प्रदेश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर ठप पड़ गई है। इसके परिणामस्वरूप, शिमला, कुल्लू-मनाली और धर्मशाला में कोई भी हवाई सेवा चालू […]

You May Like