गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत

उज्जैन। डिलेवरी के लिए चरक अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया है। छोटी कमल कॉलोनी चिमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पुष्पा पति योगेश डोडिया 32 वर्ष को परिजन रविवार दोपहर डिलेवरी के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां लेबर रूम में पुष्पा को अचानक तेज सांस चलने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन कुछ देर बाद पुष्पा की मौत हो गई। इस दौरान पुष्पा के साथ आई महिलाओं ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ड्यूटी पर डॉ. इशिता शास्त्री और डॉ. भरत यादव मौजूद थे। जिन्होंने मामले में संदेह जताया और परिवार से पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। इस बात को लेकर भी परिवार और स्टॉफ के बीच तनाव की स्थिति बन गई। देर शाम शव को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया गया और मामले की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। आज सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान एक बार फिर लापरवाही के आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाए। बताया जा रहा है कि गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।

Next Post

अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर हेमंत खण्डेलवाल ने दी श्रद्धांजलि

Mon May 18 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर भोपाल स्थित ‘नदी का घर’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान हेमंत खण्डेलवाल ने स्वर्गीय अनिल माधव दवे के पर्यावरण संरक्षण, नदियों के […]

You May Like