तीन लाख के जेवरात जब्त
जबलपुर: यादव कालोनी अंतर्गत आगा लॉन में खड़ी वैन में रखे दुल्हन के सोने चांदी के जेवरात चुराने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 3 लाख रूपये के जप्त कर लिए गये है।विदित हो कि रितेश साहू 23 वर्ष निवासी गली नम्बर 4 आगा चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्कूल वेन चलाता है, 21 जनवरी को उसके बड़े भाई की शादी आगा लॉन में थी दुल्हन को चढ़ाने के लिये पिता ने जो जेवर बनवाये थे एक पेटी में रखे थे पेटी घर की वेन एमपी 20 बीए 2861 में रखी थी और वेन को आगा लॉन के दूसरे गेट पर रखा था।
पेटी अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रितेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरी सतीश झारिया के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगाया गयी। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदेही हर्ष झारिया पिता रमेशचंद झारिया 18 वर्ष निवासी पी एन टी कालोनी विजयनगर, माछल्ला कोरी पिता चिन्नैया कोरी 27 वर्ष गली नं. 6 के सामने सर्वोदय नगर, पवन अहिरवार पिता राजधर अहिरवार 19 वर्ष निवासी सर्वोदय नगर, राज केवट पिता मदन केवट वर्ष 18 साल गली नं. 2 उजारपुरवा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर वैन में रखी पेटी जिसमें जेवर थे चुराना स्वीकार किये। चोरी का मास्टर माईंड मारछल्ला निकला जिनसे रैकी के बाद साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। रानीताल तलाब के पास चारों ने मिलकर छुपा दिए थे आरोपियों की निशादेही पर जेवरात बरामद कर लिए गये।
