
परासिया। वनभूमि पर खेती कर रहे अनुसूचित जनजाति वर्ग व अन्य वर्ग के लोगों पर वन विभाग द्वारा की जा रही बेदखली की कार्यवाही को तत्काल रोके जाने एवं वनभूमि
का भू-अधिकार-मालिकाना हक प्रदान किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने कांग्रेस के बैनर तले धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम परासिया एस डी एम पुष्पेंद्र निगम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि
विधानसभा क्षेत्र परासिया अन्तर्गत
जो वन भूमि खाली पड़ी हुई है उस वन भूमि में अनुसूचित जनजाति वर्ग व अन्य वर्ग
गरीब परिवारों के लोग लगभग 100 वर्षो से भी अधिक समय से खेती किसानी करते
आ रहे है और अपने परिवार की जीविका चला रहे है, परन्तु वर्तमान में वन विभाग द्वारा
ऐसे सभी अनुसूचित जनजाति व अन्य समुदाय गरीब वर्ग के लोगों को जो वन भूमि में
खेती कर रहे है, उन्हें वन भूमि में खेती करने से मना किया जा रहा है, और उन पर
वन भूमि से बेदखली की कार्यवाही की जा है जो उचित नहीं है, क्योकि ये सभी गरीब
वर्ग के लोग है इसके अलावा इनके पास जीवन यापन करने का कोई अन्य साधन नहीं
है। इस प्रकार की कार्यवाही से अनुसूचित जनजाति वर्ग व अन्य वर्ग गरीब परिवारों के
लोगों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में बहुत अधिक असुविधाओं व
परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए वनभूमि पर खेती कर रहे अनुसूचित
जनजाति वर्ग व अन्य वर्ग के लोगों पर वन विभाग द्वारा की जा रही बेदखली की
कार्यवाही को रोका जाना अत्यंत आवश्यक है एवं उन्हें वनभूमि का भू-अधिकार मालिकाना हक भी प्रदान किया जाना आवश्यक है।
जिले में हो रही खाद्य बीज की कालाबाजारी
जिले में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में लोगों को यूरिया खाद के संकट से जुड़ना पड़ रहा है। कथित भाजपा के लोग यूरिया खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम परासिया को ज्ञापन प्रेषित करते हुए तत्काल खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाने की मांग रखी गई है।
बाजार चौक में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
आदिवासियों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने बाजार चौक में धरना प्रदर्शन किया। आयोजित आम सभा में विश्वनाथ ओक्टे अध्यक्ष जि. कां. कमेटी सुजीत सिंह चौधरी विधायक चौरई निलेश उईके विधायक-पाण्डुर्णा विजय चौरे विधायक – सौंसर सुनील उईके विधायक जुन्नारदेव सोहनलाल बाल्मीक विधायक परासिया जमील खान आशा आमरवंशी न्यूटन नपा अध्यक्ष अनुपमा राय नपा अध्यक्ष गोविंद बाजोलिया भरत डेहरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन जनपद सभापति कृपाल मर्सकोले ने किया।
