दशहरे से पहले जूनियर डॉक्टरों को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया 4.46 प्रतिशत स्टाइपेंड

ग्वालियर: गजराराजा मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में प्रशिक्षण ले रहे जूनियर डॉक्टरों और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए खुशखबरी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्टाइपेंड में 4.46 फीसदी वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।
इसका लाभ पीजी (प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष) मेडिकल छात्रों, सुपर स्पेशियलिटी विद्यार्थियों और सीनियर-जूनियर रेजिडेंट को लाभ मिलेगा। नई दरों के लागू होने से जूनियर डॉक्टरों को हर महीने पहले की तुलना में अधिक स्टाइपेंड मिलेगा। इससे पहले स्टाइपेंड की दरों में संशोधन 1 अप्रैल 2025 को किया गया था।
किसका कितना बढ़ा स्टाइपेंड…
पीजी प्रथम वर्ष: स्टाइपेंड 77,662 से बढ़ाकर 81,126 रुपये (3,464 रुपये की बढ़ोतरी) किया गया है।
पीजी द्वितीय वर्ष: 80,050 से बढ़ाकर 83,620 रुपये (3,570 रुपये की बढ़ोतरी)
पीजी तृतीय वर्ष: 82,441 से बढ़ाकर 86,118 रुपये (3,677 रुपये की बढ़ोतरी)
सुपर स्पेशलिटी प्रथम वर्ष: 82,441 से बढ़ाकर 86,118 रुपये (3,677 रुपये की बढ़ोतरी)

Next Post

'रेलवे परियोजना समन्वय समितियों' का गठन

Tue Oct 13 , 2026
ग्वालियर: राज्य में रेलवे की नई रेल लाइन, मल्टी-ट्रैकिंग, आरओबी, आरयूबी आदि परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए ‘रेलवे परियोजना समन्वय समितियों’ का गठन किया है।​रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पुनर्वास जैसे मामलों के समयबद्ध निराकरण के लिए जिला, संभाग, प्रमुख सचिव और राज्य […]

You May Like

Play sound