‘रेलवे परियोजना समन्वय समितियों’ का गठन

ग्वालियर: राज्य में रेलवे की नई रेल लाइन, मल्टी-ट्रैकिंग, आरओबी, आरयूबी आदि परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए ‘रेलवे परियोजना समन्वय समितियों’ का गठन किया है।​रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पुनर्वास जैसे मामलों के समयबद्ध निराकरण के लिए जिला, संभाग, प्रमुख सचिव और राज्य स्तर पर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है।

लंबित मामलों को सुलझाने के लिए जिला स्तरीय समिति हर महीने, संभाग स्तरीय समिति हर दो माह में, प्रमुख सचिव स्तरीय समिति हर तीन माह में और राज्य स्तरीय समिति हर छह माह में बैठक आयोजित करेगी।​इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रेलवे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में कोई अनावश्यक विलंब न हो

Next Post

निगरी में 50 घन मीटर अवैध रेत जब्त

Tue Oct 13 , 2026
सिंगरौली: जिले में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए सरई और देवसर तहसील में कुल 225 घन मीटर रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में 12 अक्टूबर को दोनों स्थानों पर […]

You May Like

Play sound