
जबलपुर। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत प्रावधानित राशि 312 करोड़ रूपये से होने वाले कार्यों में तेजी आई है। दीवान आधार सिंह वार्ड बिरसामुण्डा एवं ईश्वरदास रोहाणी वार्ड के अंतर्गत प्रियदर्शनी कॉलोनी में उच्चस्तरीय पानी टंकी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज ने किया। भूमिपूजन समारोह के दौरान विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि कैंट विधान सभा क्षेत्र के नागरिकों का सपना साकार हो रहा है। कैंट के हर घर में अब नर्मदा जल पहुंचेगा। उच्चस्तरीय पानी की टंकी का निर्माण शुरू होना नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात है। भूमिपूजन के दौरान एम.आई.सी. सदस्य रजनी कैलाश साहू, पार्षद श्याम कनोजिया, सोना वर्मा, आशीष राव, गुल्लू दुबे एवं अन्य सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
