
सीहोर। लीसा टांकिज मैदान पर सोमवार रात विधायक सुदेश राय के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि लाफ़्टर चैंपियन सम्मेलन देर रात तक जारी रहा. सर्द रात में हास्य कवियों और लाफ़्टर चैंपियन ने एक से एक व्यंग्यबाण चलाकर जहां हंसा हंसा कर सैकड़ों दर्शकों में गर्माहट भर दी वहीं सुप्रसिद्ध कवियों ने रचनाओं से देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी कटाक्ष किया.
अखिल भारतीय हास्य कवि लाफ़्टर चैंपियन सम्मेलन का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, बंटी नीलेश राय और रांझा राय, कवि सम्मेलन संयोजक राजकुमार रिंकू जायसवाल, संजय राय, दीपक राय और राय परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा वरिष्ठ कवि शशिकांत यादव शशि,सूत्रधार पंकज सुबीर की विशेष उपस्थिति में किया गया.
मंच पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय ने श्रोताओं को गुदगुदाने सीहोर आए कवियों लाफ्टर चैम्पियन का फूल माला पहनाकर गुलस्ता स्मृतिचिंह अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया और सम्मानीय नागरिकों का अभिवादन कर संबोधित करते हुए राय परिवार को सेवाकार्य के लिए सदेव आशिर्वाद देते रहने के लिए नागरिकों का हदृय से आभार व्यक्त किया।
भव्य मंच से अरुण जैमिनी हास्य सम्राट,कवि शशिकांत यादव शशि,मशहूर शायर अज़हर इक़बाल, कवि अनिल चौबे हास्य व्यंग्य, पार्थ नवीन,सुश्री आयुषी राखेचा गीत, स्वयं श्रीवास्तव, मुन्ना बैटरी लाफ्टर, दिनेश देशी घी ने नागरिकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया. हास्य पैरोडीकार गज़़ल, कविता, गीत और व्यंग्यों की वर्षा देर रात निरंतर होती रही.
