Salman Khan Birthday: कभी मासूम, कभी चुलबुला; भाईजान के ‘प्रेम’ के किरदार ने हर बार लूटा फैंस का दिल

सलमान खान ने बॉलीवुड में कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन ‘प्रेम’ नाम से उनकी पहचान अलग ही रही। अलग-अलग फिल्मों में प्रेम बनकर भाईजान ने हर बार दर्शकों का दिल जीता।

बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग, स्टाइलिश लुक और यादगार डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं। वहीं, आज यानी 27 दिसंबर 2025 को सलमान खान 60 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी वैसी ही बरकरार है। एक्शन हो या रोमांस, कॉमेडी हो या फैमिली ड्रामा, हर जॉनर में सलमान ने खुद को साबित किया है।

दरअसल, सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी, लेकिन 1989 में आई ‘मैंने प्यार किया’ ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में उनका किरदार ‘प्रेम’ दर्शकों के दिलों में बस गया और यही नाम आगे चलकर उनकी पहचान बन गया।

Next Post

पत्नी को पीटा, मौत

Sat Dec 27 , 2025
इंदौर: शुक्रवार रात जस्सा कराड़िया क्षेत्र में में पति ने पत्नी की की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है.लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना एमआर-10 के पास जस्सा कराड़िया ईंट-भट्ठे की है. यहां सोनम भील (24) पति सचिन के साथ रहती है. […]

You May Like