ग्वालियर: ग्वालियर चंबल संभाग का सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े और सभी लोग पूर्व की भांति एक साथ मिलकर राष्ट्र हित के लिए कार्य करें, इसी विषय को केंद्र में रखकर चाय पर चर्चा की गई। इस चाय की चर्चा में सभी युवाओं ने अपने-अपने विचार रखकर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का प्रण किया। चाय पर चर्चा का आयोजन मॉलेक्युलर आईटीआई बिल्डिंग, हजीरा पर रखा गया।
इस चाय पर चर्चा में विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के मन में उठ रहे प्रश्नों का जवाब उपस्थित वरिष्ठ शिक्षकों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों के द्वारा देने का प्रयास किया गया। इस बार की चाय की चर्चा में इस बात पर चिंता जताई गई कि ग्वालियर सहित पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कुछ लोगों के द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिसे हमें रोकना है।
