जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत पुराना शोभापुर में बीती रात बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप दुबे 44 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात 11-30 बजे वह अपने घर में मोटर सायकल अंदर खड़ी कर रहा था.
तभी पवन रजक उसे आवाज लगाकर बुलाया तो वह घर से बाहर निकला तो पवन रजक, कृष्णा रजक, शुभम सेन, शीपू ठाकुर उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो चारों उसके साथ मारपीट करने लगे, हत्या करने के इरादे से पवन रजक एवं कृष्णा रजक ने हमला कर दिया था।
