
11 जेसीबी का लोकार्पण
इंदौर:नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर ने जेसीबी का लोकार्पण किया. निगम ने शहर के विकास कार्य तेजी से करने के लिए 11 जेसीबी मशीनें 3 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत खरीदी है.आज निगम परिसर में जेसीबी मशीनों का लोकार्पण करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव कहा कि ये जेसीबी वाहन शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों के रखरखाव, नालों की सफाई एवं अन्य विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
उन्होंने उल्लेख किया कि नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक उपकरणों की संख्या बढ़ाई जा रही है. वर्कशॉप में आए नए वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों एवं उद्यानों में कार्यों को गति मिलेगी.
इन वाहनों के आने से शहर के प्रत्येक झोन में 2-2 जेसीबी और डंपर उपलब्ध रहेंगे, जो निगम के कार्यों को गति प्रदान करेंगे. इससे नगर निगम के कार्यों की दक्षता बढ़ेगी. महापौर ने वर्कशॉप के अधिकारियों को बधाई दी. इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर , नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
