अग्निवीर योजना समाप्त कर सभी जवानों को स्थायी किया जाए

विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने अग्निवीर योजना को तत्काल समाप्त करने और इसके तहत भर्ती सभी जवानों को बिना किसी शर्त के सेना में स्थायी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह योजना सेना के अनुशासन, जवानों के मनोबल और युद्ध क्षमता को प्रभावित कर सकती है। गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक भी उपस्थित थे।

श्रीवास्तव ने कहा कि अग्निवीरों में से 75 प्रतिशत को दो वर्ष का अतिरिक्त सेवाकाल देने की हालिया घोषणा से उनका कार्यकाल छह वर्ष हो जाएगा, लेकिन इस दौरान भी उन्हें नियमित सैनिक का दर्जा नहीं मिलेगा। एक साथ भर्ती और प्रशिक्षित जवानों के वेतन, सुविधाओं और सेवा शर्तों में असमानता से सैन्य इकाइयों की एकजुटता प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि चार वर्ष का सैन्य अनुभव प्राप्त कर चुके प्रशिक्षित जवानों को रिक्त पद होने के बावजूद स्थायी क्यों नहीं किया जा सकता।

पूर्व सैनिकों के आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा 2019 में किए गए बदलावों के कारण इसका लाभ लगभग समाप्त हो गया है। पुलिस भर्ती में पूर्व सैनिकों की संख्या 6,000 पदों की भर्ती में 400-600 से घटकर महज चार-पांच रह गई है।

उन्होंने आरक्षण व्यवस्था प्रभावी ढंग से बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

दक्ष प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष परासिया पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के निवास पर हुआ आगमन 

Thu Nov 12 , 2026
परासिया। दक्ष प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष आर एन प्रजापति का गुरुवार को परासिया आगमन हुआ । परासिया में वार्ड नंबर 21 में नगर पालिका परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय के घर पहुंचे । समाज के लोग यहां बड़ी संख्या में मौजूद थे ।नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने समाज […]

You May Like