दक्ष प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष परासिया पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के निवास पर हुआ आगमन 

परासिया। दक्ष प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष आर एन प्रजापति का गुरुवार को परासिया आगमन हुआ । परासिया में वार्ड नंबर 21 में नगर पालिका परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय के घर पहुंचे । समाज के लोग यहां बड़ी संख्या में मौजूद थे ।नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने समाज के अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया । इस अवसर पर समाज की महिला इकाई की प्रमुख नीलिमा प्रजापति भी मौजूद रही ।

दक्ष प्रजापति समाज प्रदेश अध्यक्ष आर एन प्रजापति ने समाज के विकास को लेकर चिंतन किया सामाजिक लोगों से समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की । प्रजापति समाज चुनाव में किस तरह ताकत बन जाए इसको लेकर भी चर्चा की गई । उन्होंने कुंभकार और मूर्तिकारों के लिए जमीन और मिट्टी के अधिकार की मांग रखी ।उन्होंने कहा कि समाज का यह तबका मिट्टी से ही आजीविका पता है ।इन्हें मिट्टी खोदने का अधिकार दिया जाना चाहिए । उन्होंने समाज के लोगों से आर्थिक विकास करने और नशे से दूर रहने की अपील की । इस दौरान परासिया चांदामेटा प्रजापति समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि करेंगे अंतरित

Thu Nov 12 , 2026
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ . मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के रूप में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि का […]

You May Like