सड़क पर खड़े करते हैं वाहन, यातायात होता है बाधित

मामला सियागंज मार्ग का, व्यापारी भी दुकान के बाहर रखते हैं सामान
इंदौर: एक तरफ नगर निगम की फुटपाथ को कब्जा मुक्त करवा रहा है वहीं यातायात विभाग भी सड़कों पर कब्जा जमाए वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर रहा है. बावजूद इसके शहर की तस्वीर देखी जाए तो नजारा उल्टा ही दिखाई देता है.यातायात विभाग के मुख्य कार्यालय से मात्र तीन सौ मीटर पर ही दोनों विभागों की पोल खुलती नज़र आती है. विभाग अपना काम कितनी इमानदारी कर रहा है यहां रानीपुरा चौराहा के पास सियागंज मार्ग पर देखा जा सकता है.

यहां दिन में कई बार वाहनों के चक्के थम जाते हैं. उलझते वाहन और परेशान चालक हर दिन का नज़ारा होता है. कारण यह कि अधिकांश दुकान व्यापारी सामान अपनी दुकान सीमा से करीब आठ फीट बाहर रखते है जिससे पूरा फुटपाथ बंद हो जाता है. यहां भी देखने में आया है कि यहां आने वाले ग्राहकों के वाहन आधी सड़क को घेर लेते है जिससे दूसरे वाहन चालकों को मुसीबतें झेलनी पड़ती है. इतना ही नहीं कई रसूखदार ऐसे होते हैं कि दुकान पर सामान लेने पहुंचते है और अपना दो पहिया वाहन बीच सड़क पर लगा देते हैं जिस पर कारवाई करने वाला कोई नहीं होता.

इनका कहना है
वाहन पार्किंग को लेकर स्थिति बिगड़ती जा रही है. शहर के मध्य क्षेत्र में जहां बड़ा बाज़ार है वहीं तंग सड़कें भी है. ऐसे में नो पर्किंग या दुकानों का सामान फुटपाथ पर रखना लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी करता है.
– कपिल लंबाते
बाज़ार कहीं भी जाए लेकिन पुराना बाज़ार तो वही लगेगा. नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कारवाई के अलावा भविष्य को देखते हुए समस्या के निराकरण के लिए पार्किंग बनाए जाए. आम जनता को सुविधा दें और जागरूक करें.
– तौसीफ शाह
कई बार जाम लगता है. लोग समझते ही नहीं है. फुटपाथ पर व्यापारियों का सामान और सड़कों पर वाहन चालकों को कब्जा बना रहता है. इनकी हिम्मत को बढ़ावा मिलता है तभी तो व्यापारी में कार्रवाई होने का डर नहीं है.
– सूरज माली

Next Post

समाज में मूल्य प्रणाली को स्थापित करने के लिये विमर्श गढ़ना जरूरी

Sat Feb 1 , 2025
नर्मदा साहित्य मंथन के चतुर्थ सोपान के उद्घाटन सत्र में बोले संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी तीन दिनों तक चलेगा वैचारिक मंथन, देशभर से विचारक, चिंतक, साहित्यकार हो रहे है शामिल इंदौर: विश्व संवाद केंद्र के प्रतिष्ठित साहित्योत्सव नर्मदा साहित्य मंथन ’अहिल्या पर्व’ का शुक्रवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय […]

You May Like