
खरगोन। शहर के जमातखाने में जमात इस्लाहुल मुस्लेमीन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से प्रशासन की एचपीवी टीकाकरण मुहिम के तहत एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका लगाया गया। ्रकैंप में 49 बालिकाओं को टीका लगाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि यह टीकाकरण बच्चेदानी के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है, इसलिए समय पर टीका लगवाना जरूरी है। पालक किसी भी भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बच्चियों को यह टीका जरुर लगवाएं।
शिविर में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र आर्य, जमात सदर आसिफ खान, अयाज खान सहित आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
