बर्बरता: दो युवकों को लड़कियों के कपड़े पहनाए और गोबर खाने को किया मजबूर

सीहोर. इन दिनों मानवीयता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो दोराहा थाना क्षेत्र के गांव बुगली वाली का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग दो युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. यही नहीं लोगों ने इन युवकों के साथ मारपीट तो की ही है, उन्हें गंजा किया, महिलाओं के कपड़े पहनाए और गोबर खाने के लिए मजबूर किया. पीटने वालों में अधिकतम लोग बेलदार समाज के बताए जाते हैं. वीडियो भी करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है. हालांकि दोराहा पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

मंगलवार को जिले में तेजी से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवकों के साथ कुछ लोगों द्वारा न केवल अमानवीय ढंग से मारपीट की गई,वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया और मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी पहचान के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं. वीडियो में पीडि़त दोनों युवक रायसेन जिले के बताए जाते हैं. उनके साथ मारपीट करने वाले जो लोग हैं उनमें से अधिकतम लोग बेलदार समाज के बताए जा रहे हैं.

हालांकि दोनों युवकों के साथ मारपीट और ऐसा कृत्य क्यों किया गया है यह बात अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, क्योंकि पुलिस को अभी तक पीडि़त पक्ष नहीं मिला है. यही वजह है कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. .

प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. चर्चा है कि रायसेन से युवक बुगली वाली गांव में पहुंचे थे. इनके साथ इमलिया हसन गांव का भी युवक थे. बताया जाता है कि तीन में से एक व्यक्ति वहां से भाग गया और दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. जिसके बाद ग्रामीणों ने उनके साथ यह कृत्य किया. हालांकि इस पूरे मामले में अभी पुलिस कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने को तैयार नहीं है.

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दो युवकों को पकड़कर उनके साथ र्दुव्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो की गंभीरता को देखते हुए थाना दोराहा पुलिस द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई है. पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर पीडि़तों और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकी आगे की कार्रवाई की जा सके.

Next Post

श्योपुर में सीप नदी उफान पर

Tue Jun 24 , 2025
श्योपुर। श्योपुर में भारी बारिश के चलते मंगलवार को सीप नदी उफान पर आ गई। मानपुर और ढोढर के बीच की पुलिया पर पानी आ गया है। पुलिस ने यहां आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया है। काशीपुर, बालापुरा, हीरापुर, अल्लापुर समेत आसपास के कई गांवों का संपर्क जिला […]

You May Like