
पन्ना।
पन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत हीरापुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें। ग्राम पंचायत बृजपुर की महिला सरपंच सिया रानी अहिरवार उम्र 40 वर्ष पति रामदास तथा कालीबाई पति रामचरण उम्र 50 वर्ष जो महिला पंच हैं बच्चा पिता जोधा अहिरवार उम्र 36 वर्ष की मौत हो गई है बताया जाता है कि गाड़ी में लगभग आठ लोग सवार थे जो अन्य घायल है घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है उक्त घटना से बृजपुर क्षेत्र में शोक का माहौल कायम है पन्ना पहाड़ी खेड़ा रोड पर आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।
