
सीधी।चुरहट पुलिस ने 32 पशुओं को बूचड़खाना जाने से बचाते हुए पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले 2 आरोपियों को हिरासत में लिया । आरोपियों के कब्जे से 32 पशुओं के साथ लगभग 11 लाख 20 हजार रूपए कीमती मशरूका जप्त किया। चुरहट पुलिस ने पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पशुओं को आजाद करते हुए मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम कठौतहा पहुंची एवं मुखबिर के बताये अनुसार एक लाल रंग के ट्रक को घेरा बन्दी कर चेक किया। उपरोक्त वाहन डीसीएम के अन्दर 32 नग छोटे बड़े भैस पाडा क्रूरता पूर्वक ठूस -ठूस कर क्षमता से अधिक भरे हुये पाये गये जिससे ट्रक चालक से पशुओ एवं वाहन के संबंध में पूंछताछ किया गया तो बाहर कटने के लिये लेकर जाना बताया । चालक अपना नाम रंजीत यादव पिता स्व. दादूराम यादव उम्र 30 वर्ष एवं साथ में बैठे व्यक्ति से पूंछताछ किया गया जो अपना नाम लखनलाल यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी जोगियन पूरवा थाना कालीन्जर जिला बादा (उ.प्र.) का होना बताये।
