स्कूली बच्चों ने मुखौटा लगाकर काटा केक

सीहोर। गुरुवार को ग्वालटोली शासकीय हाई स्कूल में बच्चों ने पीएम के चेहरे के मुखौटे लगाकर खुशियां मनाई और केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. विधायक सुदेश राय ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर में पौधारोपण किया. विधायक सुदेश राय ने बच्चों को सेवा सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के अबतक के कार्यकाल के दौरान किए गए देश हित में कार्यों की जानकारी दी. इस दौरान बच्चों को उपहार और चॉकलेट का वितरण कर स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सुदीप प्रजापति, डॉ. गगन नामदेव, पंडित संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

चिंताहरण के खडे गणेश का फूलों से प्राकृतिक श्रंगार

Fri Sep 18 , 2026
इंदौर: 10 दिवसीय गणेशोत्सव के साथ ही शहर में बप्पा की भक्ति और धार्मिक उत्सव का रंग गहराने लगा है. शहर के पुरातन गणेश मंदिरों में गणेश जी की स्थापना के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है. इसी क्रम में जूनी इंदौर के बड़ा रावला स्थित प्राचीन चिंताहरण […]

You May Like