न्यूयार्क, 28 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में रविवार रात दो नावों की आपस में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 12 घायल हो गए।
पुलिस विभाग ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई। नौका में भिडंत के समय 40 से अधिक लोग सवार थे। जबकि टक्कर मारने वाली नाव मौके से फरार हो गई।
उन्होंने बताया कि नौका को फेरी मेमोरियल कॉजवे ब्रिज के पास दक्षिण में रेत के टीले पर रोका गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्में दो की हालत गंभीर बनी हुई है दोनों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस विभाग ने कहा कि अमेरिकी तट रक्षक और फ्लोरिडा मछली एवं वन्यजीव संरक्षण आयोग दुर्घटना की जांच में जुटे हुए हैं।
