ट्यूब लीकेज के चलते बंद हुई सतपुड़ा की 11 नंबर इकाई 

सारनी।सतपुड़ा थर्मल पॉवर प्लांट सारनी की 250 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की 11 नंबर इकाई शनिवार रात 9:26 पर बंद हो गई। 11 नंबर इकाई बंद होते ही सतपुड़ा का बिजली उत्पादन सिमटकर आधा हो गया। सतपुड़ा ताप गृह में 250-250 मेगावाट क्षमता की दो बिजली इकाई है। इसमें से 11 नंबर इकाई कॉर्नर नंबर 3 के वाटर वाल ट्यूब में लीकेज की वजह से बंद हो गई। इरिगेशन लोड बढ़ने के समय बिजली इकाई बंद होने से इकाई के संधारण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि इन दोनों मध्य प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ रही है। ऐसे समय में बिजली इकाई बंद होना सतपुड़ा के लिए चिंता का विषय है। इस संबंध मे पावर प्लांट के अधिकारीयो से रविवार होने की वजह से चर्चा नहीं हो पाई है.

Next Post

जैविक प्राकृतिक उत्पाद हाट बाजार का कृषि मंत्री कंसाना ने किया शुभारंभ

Sun Dec 21 , 2025
सागर। सभी लोग प्राकृतिक खेती के उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने जैविक हाट बाजार की शुभारंभ अवसर पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानो से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने […]

You May Like