जैविक प्राकृतिक उत्पाद हाट बाजार का कृषि मंत्री कंसाना ने किया शुभारंभ

सागर। सभी लोग प्राकृतिक खेती के उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने जैविक हाट बाजार की शुभारंभ अवसर पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानो से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जैविक उत्पाद अपनाएं कैंसर से छुटकारा पाए एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जैविक प्राकृतिक हाट बाजार के उद्घाटन समारोह में विधायक श्री जैन ने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं उनके उत्पादन को अपनाकर कैंसर से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ संकल्प लें कि सागर जिले में केवल प्राकृतिक खेती एवं उनके उत्पादों का उपयोग करेंगे और कैंसर से निजात मिलेगा। जैविक प्राकृतिक हाट बाजार शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंडी एदल सिंह कंषाना ने फीता काटकर किया।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने सागर की पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पर पहुंचकर हाट बाजार का शुभारंभ किया और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से चर्चा भी की उन्होंने अपील की सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहें।300 से अधिक व्यक्तियों ने जैविक उत्पादों सब्जी फल की खरीदारी की प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पर आयोजित प्राकृतिक जैविक हाट बाजार में नगर वासियों ने उत्साह दिखाते हुए सवेरे से ही हाट बाजार पहुंची । जहां 370 व्यक्तियों से अधिक ने ₹50000 से अधिक की जैविक सब्जी एवं फल की खरीदारी की।

Next Post

रेल ने की मदद, सुरक्षित हुआ प्रसव 

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं मानवीय सेवा के प्रति सतत प्रतिबद्धता का एक और सराहनीय प्रयास जबलपुर रेल मंडल में देखने को मिला। 21 दिसंबर को रेल मदद 139 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर जबलपुर रेल मंडल द्वारा त्वरित, समन्वित एवं संवेदनशील कार्रवाई […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।