प्रकाश पर्व पर निकाली भव्य शोभायात्रा

आष्टा। चेती चांद के अवसर पर सिंधी पंचायत के तत्वावधान में भगवान झूलेलाल का 1076 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जो प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी.

बड़ा बाजार क्षेत्र में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार एवं उनके साथियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया. शोभायात्रा का नेतृत्व सिंधी समाज के अध्यक्ष सुशील भोजवानी, युवा संगठन अध्यक्ष रणजीत अरोरा एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर भोजवानी ने किया. इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि भगवान झूलेलाल ने सिंधी समाज को एकता, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है. उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने कठिन परिस्थितियों में भी त्याग और परिश्रम के बल पर देश निर्माण में अहम योगदान दिया है. कार्यक्रम में प्रेमनारायण शर्मा, प्रदीप प्रगति, विजय जैन, पल्लव जैन एवं गणेश सोनी आदि उपस्थित थे. जुलूस का समापन गणेश मार्केट स्थित गुरुद्वारे पर किया गया.

 

Next Post

पंचायत कर्मी की नियुक्ति पर यथास्थिति के निर्देश

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने टीकमगढ़ के पाठा में पंचायत कर्मी की नियुक्ति पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने नियुक्ति विवाद का मामला वापस एसडीओं को भेजते हुए निर्देशित किया है कि वह दस्तावेजों की वैधानिकता के आधार पर निर्णय लें।दरअसल टीकमगढ़ निवासी […]

You May Like