छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड पर भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से इस्तीफे की मांग

भोपाल। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप के सेवन से दर्जनभर मासूम बच्चों की मौत के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। राजधानी भोपाल में रविवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने इस घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से तत्काल इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर थाम रखे थे, जिन पर मृत बच्चों के नाम अंकित थे। कई प्रदर्शनकारी मासूमों की याद में गुड्डे-गुड़िया लेकर आए थे, जो इस त्रासदी का मार्मिक प्रतीक बन गए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की ढीली निगरानी के कारण यह भयावह घटना घटी। उन्होंने कहा कि अगर समय पर कफ सिरप की जांच और नियंत्रण के उचित कदम उठाए जाते, तो निर्दोष बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

विवेक त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामी अब साफ तौर पर सामने आ चुकी है। जिम्मेदार मंत्री और अधिकारी बच नहीं सकते। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और सरकार ने इस्तीफा नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Next Post

ड्रग्स माफिया पुलिस की सख्ती के बाद अब नाबालिगों से बिकवा रहे ड्रग्स

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. पुलिस की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बाद अब शहर के ड्रग्स तस्करों ने नया तरीका अपना लिया है. पुलिस की नज़रों से बचने के लिए अब ये गैंग नाबालिग बच्चों और महिलाओं के माध्यम से नशे की बिक्री करा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में ऐसे एक दर्जन […]

You May Like