सत्यनारायण टेकरी से क्रेशर कॉलोनी तक सड़क बनाए जाने दिया धरना

ग्वालियर:ग्वालियर विधानसभा के सत्यनारायण टेकरी से केसर कॉलोनी घोसीपुरा रोड को बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो क्षेत्र वासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज सत्यनारायण टेकरी चुरेल हनुमान मंदिर पर कांग्रेस पार्टी ने विशाल धरना दिया एवं शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की गई।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि यह रोड बहुत दिनों से टूटी पड़ी है उन्होंने कहा कि कई साल पहले भी कांग्रेस पार्टी ने यहां इसी सड़क को बनाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों की अक्षमता के कारण यह रोड आज मौत की रोड बन गई है। इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो हो रही है लोग चोटिल हो रहे हैं सत्ता में मदमस्त भाजपा सरकार को दुर्घटनाएं दिखाई नहीं दे रही है पुणे जनता के दर्द से कोई लेना-देना नहीं है.

भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि नारियल फोड़ने आते हैं और उसके बाद फिर केवल चुनाव में वोट मांगने आते हैं जल्द से जल्द अगर सडक का निर्माण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय का घेराव करेगी और जनता को जब तक चैन नहीं मिलता तब तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और अधिकारियों को भी चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।

उन्होंने इस भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती पर भी सरकार को घेरा और सरकार में बैठे जिम्मेदारों से इस्तीफा की मांग की। धरने का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया और आभार गोपाल प्रजापति ने व्यक्त किया। धरने में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र राजपूत पिंटू नवीन भदकारिया बंटी मिश्रा भीकम जादौन विक्रम जादौन मनोज शास्त्री माधो सिह परिहार रचना कुशवाहा वर्षा कुशवाहा संजय माहौर तोहिद अहमद आदि शामिल थे।

Next Post

भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकल रहे

Wed May 21 , 2025
ग्वालियर: गर्मी का मौसम वैसे भी लोगों के लिए परेशानी भरा होता है। और उस पर तेज धूप और तापमान में बढ़ोतरी हो जाए तो मुसीबतें और बढ़ जाती हैं। इन दिनों नगर और अंचल का हाल भी कुछ ऐसा ही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम […]

You May Like