नर्सिंग छात्रों का भविष्य संकट में, एनएसओ ने काउंसिल और उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

भोपाल। एनएसओ छात्र संगठन ने आज नर्सिंग शिक्षा की बदहाल स्थिति के विरोध में नर्सिंग काउंसिल भोपाल के रजिस्टार व उपमुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने बताया कि 2022-23 सत्र के जीएनएम और एएनएम छात्रों की परीक्षाएं तीन साल बाद भी पूरी नहीं हुई हैं, रिजल्ट नहीं आया और मार्कशीट नहीं भेजी गई। एससी/एसटी/ओबीसी छात्रों को 4 साल से स्कॉलरशिप नहीं मिली। सत्र 2025-26 की मान्यता और काउंसलिंग भी समय पर नहीं हुई। संगठन ने सभी रिजल्ट घोषित करने, परीक्षाएं करवाने, स्कॉलरशिप देने और काउंसलिंग पूरी करने की मांग की। काउंसिल ने 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया, अन्यथा भोपाल व दिल्ली में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

Next Post

बिना लाइसेंस दवा बेचना पड़ा भारी, कारोबारी को कोर्ट से 3 साल की सजा, 25 हजार का जुर्माना

Tue Sep 2 , 2025
कटनी। जिले में बिना लाइसेंस और कागजों के धड़ल्ले से दवा बेचने वालों पर आखिरकार शिकंजा कस गया है। शालीमार मार्केट स्थित मैसर्स शिवा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक आत्माराम विधवानी को न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाते हुए 3 साल का कठोर कारावास और 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। […]

You May Like