ब्रेज़ाविल, 8 जनवरी (वार्ता) कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस ससौ न्गुएस्सो ने मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और चीन-अफ्रीका सहयोग को आगे बढ़ाने का वादा किया।
श्री ससौ ने श्री वांग के माध्यम से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
श्री जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य भी हैं।
श्री जिनपिंग की यात्रा को याद करते हुये श्री ससौ ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2013 में चीनी राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए अफ्रीका को चुना था, जिसके दौरान उन्होंने कांगो गणराज्य की ऐतिहासिक यात्रा की थी, यह यात्रा उनकी स्मृति में जीवंत बनी हुई है।
अफ्रीका के वैश्विक मामलों में बढ़ते विस्तार पर श्री ससौ ने उम्मीद जताई कि अफ्रीका पर चीन के जोर से इस महाद्वीप पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और इसके लिए अधिक समर्थन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, बिजली, कृषि और औद्योगीकरण महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन्हें कांगो गणराज्य और अन्य अफ्रीकी देशों को विकास हासिल करने के लिए हल करने की आवश्यकता है।
