इंफाल, (वार्ता) मणिपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में ड्रग तस्करी एवं उग्रवाद संबंधी मामलों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि नौ लोगों को उग्रवाद जबकि तीन को नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया। नोने जिले के अधीन आने वाले एक गांव में सोमवार को चलाये गये संयुक्त तलाशी अभियान में एक देसी बंदूक, नौ राउंड कारतूस और दो वायरलेस संचार उपकरण मिले।
सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर तेंगनौपल, थौबल, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में तलाशी अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक व्यक्ति को काकचिंग जिले से, दो को थौबल से और एक अलग अभियान में एक व्यक्ति को इंफाल से गिरफ्तार किया गया।
