
इटारसी। केसला ब्लॉक में सुखतवा नदी में नहाने गए एक दादा और उनका 6 वर्षीय पोता डूब गए। यह घटना आज दोपहर करीब 4 बजे हुई। देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
सुखतवा निवासी हरि राठौर अपने पोते हरशु राठौर के साथ नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि होशंगाबाद से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। टीम नदी में दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
