विजय वारियर्स मप्र बनी विजेता, शिवा इलेवन रही उपविजेता  प्रतियोगिता का रंगा रंग समापन

सारनी। स्वर्गीय विजय खंडेलवाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल संचालन सराहनीय है. विगत 15 साल से राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना एक ऐतेहासिक कदम है. उपरोक्त उदगार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रतियोगिता समापन अवसर पर व्यक्त किए है.स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा मे स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.पहली बार खेलने आई विजय वॉरियर इंदौर विक्की जैन मध्यप्रदेश की टीम प्रतियोगिता कि सिरमौर बनीं है. फाइनल में समय अधिक होने के चलते यह मैच 8,8 ओवर का कराया गया इसमें टॉस जीतकर इंदौर ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, इस मैच में आशीष गौतम जैसे बड़े खिलाड़ी ने दिखा दिया कि एक बड़ा बल्लेबाज वही है जो बड़े मैच में अपना श्रेष्ठ दे उन्होंने तीन छक्कों और दो चौकों की मदत से टीम को तीन ओवर में 44 तक पहुंचा बेहतरीन शुरुवात दी,परन्तु बाकी टीम बाद के ओवर में लड़खड़ाती रही व इंदौर महज 78 रन बना सकी, शिवा इलेवन भोपाल जिसमे भोपाल के नामी खिलाड़ी खेल रहे थे के सामने यह लक्ष्य बेहद आसान सा लग रहा था लेकिन आशीष गौतम कि बेहतरीन कप्तानी और टीम के शानदार क्षेत्ररक्षण सदी हुई गेंदबाजी से विक्की जैन विजय वॉरियर इंदौर ने 16 रन से मैच अपने नाम कर इस मैदान की नई सिरमौर बन गई इस शानदार रोमांचक मैच को देख रहे भरी संख्या में मौजूद दशकों ने इंदौर वॉरियर को अपना भरपूर समर्थन दे जमकर जश्न मनाया। शानदार आतिश बाजी आदिवासी नृत्य,गोरिल्ला, बंटी बबली ने खेलप्रेमियो को दिनभर बांधे रखा. प्रतियोगिता के समापन अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने विजेता टीम को एक लाख एक्कावन हजार एवं ट्राफी एवं विजेता टीम को एक लाख रूपये एवं ट्राफी भेट की, खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी के नाम से विगत 15 वर्षों से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है जिसे देखने मैदान पर भारी संख्या में दर्शक उपस्थित है आयोजन समिति जन आर्दश क्लब के सभी सदस्यगण बधाई के पात्र है.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश पंडाग्रे ने कहा कि मेरे विधानसभा अमला सारणी क्षेत्र में इतने बड़े आयोजन में देश-प्रदेश के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी यहां भाग लेने आए उसके लिए सभी टीम एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार मानता हूँ. भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने सफल आयोजन के लिये आयोजन समिति व सभी खिलाड़ियो को बधाई दी. जन आर्दश स्पोर्टस क्लब के संरक्षक रंजीत सिह ने सभी अतिथी सहयोगियों का आभार जताया! इस टुर्नामेन्ट मे मैन आफ द सिरिज मोइज जिन्हे स्पोर्टस सायकल बेस्ट बैटसमेन भानू चिचोली, बेस्ट बाँलर अमीत यादव आमला, बेस्ट फिल्डर चिनमय रघुवशी, बेस्ट कैच अनुज यादव, बेस्ट विकेट किपर नसीम, इमजिंग प्लेयर आफ द टुर्नामेन्ट आयुष सिदूर, बेस्ट दर्शक लंबू नागले, चंदन अतुलकर को अतिथियो ने पुरुस्कार दिये! इस अवसर पर स्वर्गीय श्री विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन मे मण्डल प्रभारी राजेशआहूजा, अरून जय सिंग पुरे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय व्यपारी प्रकोष्ट के जिला संयोजक राजू पवार मण्डल अध्यक्ष गोलू राजपूत सहित अन्य गण मान्य नागरिक मौजूद थे.

Next Post

कैलिफोर्निया से शुरू होंगे बुंदेलखंड विश्वकोश निर्माण के प्रोजेक्ट, प्रवासी बुंदेलखंडियों से हुआ संवाद

Tue Jan 27 , 2026
सागर। बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुंदेलखंड विश्वकोश योजना समिति ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में बसे प्रवासी बुंदेलखंडी समाज के साथ संवाद स्थापित किया। यह ऑनलाइन संवाद श्रीनिवास लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, […]

You May Like