
इटारसी।आयुध निर्माणी इटारसी के एंप्लाइज यूनियन ने ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन (AIDEF) के निर्देश पर बुधवार सुबह मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। महासचिव माखन कहार, अध्यक्ष रामकुमार चौधरी, वरिष्ठ सदस्य भागीरथ प्रसाद समेत कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। उनकी मुख्य मांगों में कठोर श्रम कानूनों की वापसी, कर्मचारियों का केंद्रीय दर्जा बनाए रखना, पुरानी पेंशन बहाल करना, निश्चित अवधि रोजगार का विरोध और अनुकंपा नियुक्ति व सीधी भर्ती फिर से शुरू करना शामिल है।
