प्रतापगढ़ के नारायणपुर में सांसद खेल महोत्सव का समापन, गांवों में छिपी प्रतिभाएं हों उजागर

सिलवानी। नारायणपुर में सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खेलो इंडिया एवं फिट युवा–विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित इस महोत्सव में प्रतापगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले लगभग 36 ग्राम पंचायतों से 1200 से अधिक खिलाड़ियों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह के ज्येष्ठ पुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर विशिष्ट‌ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्गेश प्रताप सिंह ने कहा कि नारायणपुर में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत से लेकर समापन तक का यह आयोजन ऐतिहासिक रहा है। यह मंच उन पारंपरिक एवं ग्रामीण खेलों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, जिनमें गांव–शहर की अपार प्रतिभाएँ छिपी हुई हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के गांव से उभरकर राष्ट्रीय मंच तक पहुँची प्रतिभाशाली बेटी क्रांति गौड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि ग्रामीण भारत खेल क्षमता से भरा हुआ है, बस उसे मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

फाइनल मुकाबले में खमरिया विजेता, हिनोतिया उपविजेता

एक माह तक चले इस महोत्सव का क्रिकेट कार्यक्रम एक सप्ताह तक चला। फाइनल मुकाबले में खमरिया की टीम विजेता तथा हिनोतिया उपविजेता रही।

मुख्य अतिथि दुर्गेश प्रताप सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

सलमान खान का जबरदस्त लुक सोशल मीडिया पर वायरल

Thu Dec 4 , 2025
मुंबई, 04 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान का जबरदस्त लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सलमान खान ने सालों से सिर्फ अपने स्टाइल, करिश्मा और अभिनय से ही नहीं बल्कि अपनी इंसानियत और निजी जीवन की गर्मजोशी से भी लोगों का दिल जीता है। इस वजह से […]

You May Like