खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव और भाईचारा : अजय सिंह

सीधी:सीधी जिले के चुरहट नगर पंचायत अंतर्गत मोहिनी देवी स्टेडियम में आयोजित स्व. राष्ट्रनायक कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 06 मार्च से प्रारंभ इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चुरहट एवं हनुमानगढ़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हनुमानगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।
समापन अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। क्रिकेट एक रोमांचक खेल है, जिसमें हार-जीत लगी रहती है, लेकिन खिलाड़ी भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के उत्कृष्ट आयोजन के लिए समिति बधाई की पात्र है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष के.डी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चुरहट की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका गुप्ता ने की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रुद्रप्रताप सिंह (बाबा), दानबहादुर सिंह, रतिभान पटेल, करुण सिंह (अध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस), संदीप उपाध्याय (दादू), सुखनंदन सोनी, अरविंद तिवारी (संकट), बैजनाथ सिंह, विजय गुप्ता, कमलेन्द सिंह (डब्बू), कृष्णदेव सिंह (केडी), राहुल सिंह, अवध लाल केवट, नागेश्वर साकेत, रमाकांत पाण्डेय एवं विपिन सिंह नौगवां सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Next Post

लक्ष्मीपुर पैलेस भूमि मामला: कलेक्टर ने नामांतरण आदेश किए निरस्त

Fri Mar 27 , 2026
पन्ना:जिले के बहुचर्चित लक्ष्मीपुर पैलेस भूमि प्रकरण में कलेक्टर ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विवादित जमीन के नामांतरण आदेश निरस्त कर दिए हैं। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि पूर्व में मंदिर ट्रस्ट के नाम दर्ज थी और इसे दान स्वरूप प्राप्त किया गया था। कलेक्टर ने स्पष्ट किया […]

You May Like