फर्जी दस्तावेज़ से ज़मीन पर कब्जा,पटवारी के भाई एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत तीन पर केस

इंदौर: तेजाजी नगर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी, नाना पटवारी और कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सदाशिव यादव पर धोखाधड़ी और ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने एक बुजुर्ग की इनामी ज़मीन पर ज़बरन कब्ज़ा कर कॉलोनी बनाना शुरू कर दी।महावीर बाग निवासी 74 वर्षीय नरेंद्र मेहता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

मेहता ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च को सदाशिव यादव 15–20 लोगों के साथ पहुंचे और ग्राम उमरी खेड़ी स्थित करीब साढ़े छह एकड़ ज़मीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मेहता के अनुसार यह ज़मीन वर्ष 1939 में नारायण पलसीकर को इनाम स्वरूप दी गई थी, जिसे उनके पिता नवरतनमल जैन ने 1950 में खरीदा था।

तभी से परिवार के पास जमीन का स्वामित्व है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने ज़मीन से संबंधित रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए हैं। अब सोशल मीडिया पर कॉलोनी की बिक्री का प्रचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

दो की मौत, एक ट्रेन की चपेट में आया तो दूसरे को ट्रक ने मारी टक्कर

Tue May 27 , 2025
इंदौर: शहर के दो इलाकों में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला मामला जूनी इंदौर क्षेत्र का है, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 52 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा चंदन नगर क्षेत्र में हुआ, जहां इलाज […]

You May Like