ग्वालियर:यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़ के बीच ग्वालियर होते हुए आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 04642/04641 नंबर से संचालित होगी।रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 04642 अमृतसर से 31 अगस्त को रात 20:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट होते हुए झाँसी मंडल के ग्वालियर में सुबह 09:05 बजे पहुंचेगी और 09:10 बजे रवाना होगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर इसका समय 10:45 से 10:55 बजे तक रहेगा। इसके बाद बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, पूर्णा होते हुए दोपहर 11:00 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04641 नांदेड़ से 06 सितंबर को रात 21:00 बजे चलेगी। झाँसी में इसका आगमन 18:50 बजे और प्रस्थान 19:00 बजे, जबकि ग्वालियर में समय 20:05 से 20:10 बजे रहेगा। ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच होंगे, जिसमें 18 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआर शामिल हैं।
