आईडीएफ ने गाजा पर पूर्ण नियंत्रण के लिए अतिरिक्त 60 हजार अतिरिक्त जवानों को अलर्ट पर रखा

तेल अवीव, 20 अगस्त (वार्ता) इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा शहर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के लिए 60000 से ज़्यादा अतिरिक्त जवानों को अलर्ट पर रखा है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब इजरायल गाजा पट्टी पर पूर्ण कब्जा करके उस क्षेत्र से हमास को हटाने की योजना बना रहा है।

रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने बुधवार को कहा कि सेना गाजा शहर में हमास के खिलाफ अपना आक्रमण शुरू करने के लिए तैयार है।

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने कहा कि अतिरिक्त जवानों को एक साथ नहीं बल्कि कई चरणों में तैनात किया जाएगा। आईडीएफ ने कहा अधिकतर करीब 40,000-50,000 जवानों को दो सितंबर को ड्यूटी पर आने का आदेश दिया जाएगा जबकि नवंबर-दिसंबर में दूसरा दल तथा फरवरी-मार्च 2026 में तीसरा दल आएगा।

इस कदम से अतिरिक्त सैनिकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी क्योंकि आईडीएफ में पहले से ही हजारों सैनिक रिजर्व में हैं।

इसके अलावा सेना वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात लगभग 20,000 रिज़र्व सैनिकों की रिज़र्व ड्यूटी भी 30-40 दिनों के लिए बढ़ा रही है। इससे हमले के दौरान किसी भी समय रिज़र्व सैनिकों की कुल संख्या लगभग 1,30,000 हो जाएगी।

इन रिज़र्व सैनिकों में तीन ब्रिगेड, कई बटालियन और कई लड़ाकू सहायक सैनिक शामिल हैं जिनमें खुफिया एवं परिचालन विभाग के सैनिक भी शामिल हैं। सभी रिज़र्व सैनिकों को गाजा शहर में तैनात नहीं किया जाएगा बल्कि वे विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान में तैनात सक्रिय सैनिकों की जगह लेंगे।

सेना के अनुसार, कुल मिलाकर पांच आईडीएफ डिवीजन, जिनमें हजारों सैनिक शामिल हैं गाजा शहर में हमास के खिलाफ सेना के नियोजित हमले में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इन बलों में 12 ब्रिगेड स्तरीय टीमें शामिल हैं जिनमें से प्रत्येक में पैदल सेना, बख्तरबंद, तोपखाने और लड़ाकू इंजीनियरिंग बल के साथ-साथ लड़ाकू सहायता भी शामिल है।

आईडीएफ के अनुसार हमले की तैयारी शुरू हो चुकी है और गाजा शहर के बाहरी इलाके में आक्रमण जारी है। नाहल इन्फैंट्री ब्रिगेड और 7वीं आर्मर्ड ब्रिगेड, जितून इलाके में सक्रिय हैं और गिवाती इन्फैंट्री ब्रिगेड ने शहर के उत्तर में काफर जबालिया इलाके में हमला शुरू कर दिया है।

 

 

Next Post

यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने के लिये ही ट्रम्प ने भारत पर प्रतिबंध लगाये

Wed Aug 20 , 2025
वाशिंगटन, 20 अगस्त (वार्ता) व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस पर यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिये अतिरिक्त दबाव बनाने के लिये भारत पर “प्रतिबंधों” के रूप में आयात शुल्क लगाये हैं। उन्होंने कहा कि भारत पर लगाये गये अमेरिकी […]

You May Like