किसानों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह शिकंजे में

राजगढ़। मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में किसानों से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए इस गैंग के सरगना सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा नगदी, मोबाइल सहित 26 लाख 72 हजार रुपए का सामान जप्त किया है.

पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता का मामले का खुलासा किया गया. राजगढ़ पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, झारखंड एवं मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के किसानों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के 14 सदस्यों को योजनाबद्ध एवं सटीक कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से दबोच लिया है. पुलिस द्वारा इनके पास से 16 लाख 16 हजार रुपये नगद, 20 कार कीमत 10 लाख रुपये, 28 मोबाइल कीमत 56 हजार रुपये बरामद किया है.

फर्जी कंपनियों के नाम पर दिया झांसा

उक्त गैंग द्वारा वर्ष 2024 में खंडवा, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, राजगढ़ जिलों में फॉर्मर फर्स्ट च्वाइस एवं ब्राइट इंडिया एग्रोटेक जैसी फर्जी कंपनियों के नाम पर भोले-भाले किसानों से लाखों रुपये की ठगी की गई. वर्तमान में यह गिरोह रतलाम, नीमच, मंदसौर व राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में सक्रिय था.

किराए के मकानों चला रहे थे ऑफिस

गैंग के सदस्य फर्जी दस्तावेज, नाम, पता, मोबाइल नंबर के आधार सैकड़ो किलोमीटर दूर से आकर अपराध कर रहे थे. फर्जी सिम कार्ड, फर्जी बैंक खाते और फर्जी कंपनियों का उपयोग इनके द्वारा किया जा रहा था. पहचान छुपाने किराए पर अलग-अलग कमरे लेते थे. इनमें अधिकांश सदस्य कानून और तकनीकि बारीकियों के जानकार बताए जाते है. घटना के 3-4 माह बाद यह क्षेत्र से गायब हो जाते थे. इससे गिरोह को ट्रेस करना जटिल और चुनौतीपूर्ण हो रहा था.

अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्यवाई

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा गैंग को चिन्हित कर गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये. उन्होंने प्रकरण की स्वयं समीक्षा कर प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से मार्गदर्शन प्रदान किया.

निर्देशानुसारअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एल. बंजारे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला के नेतृत्व में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम द्वारा तकनीकी डाटा विश्लेषण, अन्य राज्यों की घटनाओं का तुलनात्मक अध्ययन, संदिग्ध व्यक्तियों के मूल स्थानों का सत्यापन, गुप्त निगरानी के आधार पर गैंग की वास्तविक पहचान व लोकेशन चिन्हित की गई. संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप दूसरे राज्य से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

लालच देकर बना रहे थे फर्जी दस्तावेज

गैंग के सदस्यों के द्वारा कंपनी के लेटरहेड, सील, बैनर, विजिटिंग कार्ड आदि पूरी तरह प्रोफेशनल बनाए जाते. दूसरों के नाम पर सिम व बैंक खाते, गरीब व अनजान लोगों को लालच देकर उनके नाम से फर्जी सिम कार्ड, बैंक खाते, कंपनी दस्तावेज बनवाते.

फें्रचाइजी दिलाने का लालच देते थे

गैंग के सदस्य अपनी वास्तविक पहचान पूरी तरह छुपा कर रखते थे. ऑफिस सेटअप करके विश्वास बनाते हुए किराए से कमरे लेकर अस्थायी ऑफिस बनाते थे. कंपनी प्रतिनिधि बनकर किसानों को उन्नत पौधों, पाली हाउस,सब्सिडी,फ्रेंचाइजी दिलाने का लालच देते थे. गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करते. सरकारी योजनाओं जैसा माहौल बनाकर भरोसा जीतते थे. सर्वे, रसीद, एग्रीमेंट जैसे दस्तावेज बनाकर पैसे ऐंठते हुए रकम वसूली करते थे. किसानों से नकद व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से बड़ी रकम वसूलते थे. पैसों को तुरंत अलग-अलग फर्जी खातों में ट्रांसफर कर देते.

नरसिंहगढ़ थाने में हुआ था प्रकरण दर्ज

थाना नरसिंहगढ़ में किसानों की शिकायत पर धारा 316(5), 318(4) का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गैंग के सदस्यों में दीपक पांडे पिता अनिल पांडे 38 वर्ष , धनंजय पांडे पिता शैलेन्द्र पांडे 32 वर्ष ग्राम चंडेरिया थाना गगहा गोरखपुर, प्रभाकर पिता सुरेंद्र नाथ पांडे 50 वर्ष ग्राम सकरी थाना गगहा, गोरखपुर, चंद्रभूषण पिता कनकचंद 40 वर्ष ग्राम नरे बुजुर्ग थाना गगहा, सोनू चौबे पिता रामजी चौबे 32 वर्ष ग्राम तारविशनपुर थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर, चंदन पिता अशोक पांडे 23 वर्ष ग्राम भवनपोखर थाना गगहा, चंदन पिता निरंजन प्रजापति 26 वर्ष, ग्राम बेटाबर थाना जमानिया गाजीपुर, रघुनाथ पिता राम गणेश गुप्ता, 38 वर्ष, ग्राम बनकसही थाना मुड़ेरेवा बस्ती, विक्की पिता हरेंद्र पांडे 25 वर्ष ग्राम भवनपोखर गोरखपुर, दिलीप वर्मा पिता रामकिशन वर्मा 22 वर्ष ग्राम मदुआ थाना गैरमा, सन्नी यादव पिता अनिल यादव 19 वर्ष ग्राम राजगढ़ थाना गोला गोरखपुर, ओम प्रकाश पिता विजयनारायण सिंह राजपूत 41 वर्ष ग्राम भैंसाहा थाना गगहा, कुंदन पिता निरंजन प्रजापति ग्राम बेटाबर थाना जमानिया, नंदमोहन पांडे पिता सीताराम पांडे 35 वर्ष ग्राम चंडेरिया थाना गगहा शामिल है.

Next Post

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी की तलाश की शुरू

Sat Nov 22 , 2025
भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने एक किशोरी के शिकायत पर दुषकर्म का प्रकरण दर्ज किया है. शनिवार को पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म […]

You May Like

Play sound