विदिशा में दिनदहाड़े युवक पर चाकुओं से हमला, वारदात का वीडियो आया सामने

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बंटी नगर में बाइक सवार तीन लोगों ने गोविंद अहिरवार पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, 21 अक्टूबर को गोविंद अहिरवार जिम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले उनके साथ गाली-गलौज की गई और फिर चाकुओं से हमला कर दिया गया।

इस हमले में गोविंद के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को सात दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक तीनों आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। मामले में विदिशा के एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो उनकी तलाश कर रही है।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

Next Post

हरदीप पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी पर कांग्रेस का हमला, अरुण यादव ने बीजेपी की सोच पर उठाए सवाल

Wed Oct 28 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजे जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। इंदौर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने बीजेपी की सोच पर […]

You May Like